झाँसी। बरुआसागर थाने के स्टेशन के पास आज एक ग्रामीण का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है ।मृतक के शरीर पर चोट के निशान है । पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
पुलिस के अनुसार मृतक मध्य प्रदेश के सिरोलिया गांव का रहने वाला था। उसका नाम भागीरथ कुशवाहा था।
मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं । परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम के सिलसिले में बरुआसागर आया था लेकिन उसकी लाश स्टेशन के पास कैसे मिली यह परिजनों की समझ में नहीं आ रहा है । परिजनों ने भागीरथ की हत्या की आशंका जताई है ।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है अभी पुलिस इस बारे में कुछ नहीं कह पा रही है।
