झाँसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के खिलाफ टी नगर थाना में दर्ज मुकदमा को लेकर चेतावनी देने वाली कांग्रेस ने आज इलाइट चौराहे पर धरना दिया। पहले यह धरना प्रेम नगर क्षेत्र में होना था ,लेकिन इसकी परमिशन नहीं मिली
आपको बता दे कि पिछले दिनो सुनील साहू नामक व्यक्ति की पुलिस की प्रताड़ना से मौत हो गयी थी। पुलिस पर लगे आरोप के बाद हुए प्रदशन हुआ था। इस दौरान प्रदीप जैन, रविन्द्र शुक्ल समेत कई नेता मौके पर पहुचे थे।
पुलिस ने प्रदीप। सहित अन्य लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में साहू समाज मे लोग पहले से आवाज उठा रहे है। प्रदीप को लेकर कांग्रेस ने मुकदमा वापसी के लिए प्रशासन को चेतावनी भी दी थी।
आज कांग्रेसियो ने इलाइट पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि प्रदीप के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रशासन उन्हें धरना तक नही देने दे राह।
धरना में मनीराम ककुशवाहा , राम कुमार शुक्ल , रघुराज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।