राजनीति का भीष्मपितामह अटल बने आसमान का सितारा

नई दिल्ली 16 अगस्तः राजनीति मे सबसे लोकप्रिय नेताओ  मे शुमार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आखिरी सांस ले ली। एम्स मे उनकी हालत को लेकर पिछले 24 घंटे से बना सस्पेन्स खत्म हो गया। वो लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। राष्टपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कंग्रस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित सभी  नेताओ  ने उन्हे महान बताया। अटल के निधन की खबर से पूरा देश शोक मे डूब गया।

इस बीच अटल बिहारी वाजपेयी के घर पर एसपीजी की टीम पहुंच गई है, पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कई जगह पर बैरिकेडिंग भी कर दी गई है.

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने एम्स पहुंच उनका हाल जाना. इनके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी एम्स पहुंचे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *