झांसी-विवाद मे युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

झांसीः किरायेदार और मकान मालिक के बीच हुये विवाद मे चाकू चल गया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस इस विवाद को दूसरे नजरिये से देख रही है।




नवाबाद थानान्तर्गत रानीलक्ष्मीबाई पार्क के नजदीक सिविल लाईन में अमित रायकवार किराये से विजय बाथम के घर में में किराये से रहता है। पिछले कई महीनों में उनके बीच मकान खाली करने को लेकर विवाद चल रहा था। आज उनके बीच फिर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मकान मालिक ने किराये के साथ मारपीट करनी शुरु कर दी और फिर उस पर चाकू से हमला करते हुए घायल कर दिया।

घायलावस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की।
वहीं दूसरी ओर चर्चा है कि यह झगड़ा छेड़खानी को लेकर हुआ था। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *