झांसी । रेल मंडल के पर्सनल विभाग में सज्जन सिंह यादव कार्यालय अधीक्षक है। वह टीआरएस का भी काम कर रहे हैं। झांसी जनसम्पर्क अधिकारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि टीआरएस विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी ने शिकायत करते हुए बताया था कि प्रमोशन के नाम पर कार्यालय अधीक्षक सज्जन सिंह यादव रिश्वत मांग रहा है।
शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए बिजिलेंस टीम आज रेलवे मुख्यालय इलाहाबाद से झांसी आई। जहां योजनाबद्ध तरीके से टीआरएस कर्मी को उक्त कार्यालय अधीक्षक के पास भेजा। जहां उसने कार्यालय अधीक्षक को 2000 को नोट दिया।
नोट देते ही टीम पहुंच गई और कार्यालय अधीक्षक सज्जन सिंह यादव को पकड़ लिया। पकड़े गये कार्यालय अधीक्षक से पूछताछ की जा रही है।
