यूपी के झांसी में महिला ने मनचले को सरेआम चप्पलों से पीटा

झांसी । एक महिला को पिछले 1 साल से परेशान कर रहे एक युवक को सबक सिखाने के लिए महिला ने जो रणनीति बनाई उसमें उस महिला का रानी झांसी वाला रूप नजर आया। महिला ने मनचले को सभी बाजार जमकर चप्पलों से पीटा ।यह घटना आज नगर में चर्चा का केंद्र बिंदु रही।
बताया जाता है कि सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को एक वर्क पिछले 1 साल से परेशान कर रहा था।
महिला ने अपने पति और सास को इसके बारे में अवगत कराते हुए पुलिस से शिकायत की। लेकिन पुलिस ने शिकायत को गम्भीरता से नहीं लिया। परेशान होकर महिला और उसके परिवार ने स्वयं सबक सिखाने का निर्णय लिया।
इसके बाद महिला ने मनचले को मिलने का वादा करते हुए एक दुकान पर बुलाया। महिला से मिलने की चाहत में युवक दुकान पर जा पहुंचा। जहां महिला की सास और पति ने पहुंचकर चप्पलों से पीटना शुरु कर दिया। वीडियो के अनुसार जब आरोपी युवक महिला के पति पर पलटा तो वह भी वहां पहुंच गई और आरोपी को चप्पलों से पीटने लगी। यह पूरा वाक्या वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *