रिपोर्ट-देवेन्द्र, रोहित
झांसी 25 सितंबर। कलम कला और कृपाण की धरती बुंदेलखंड। माटी में जन्मे जन्मी हस्ती अपनी कला को इस अंदाज में प्रदर्शित करती हैं कि उसे देखने के बाद दुनिया वाह वाह कर उठे और समझने वाले जानकार बन जाए। इसका नजारा आज बुंदेलखंड की युवा हस्ती पत्रकार राम नरेश यादव की कला का सहज प्रदर्शन देखने के दौरान नजर आया। वैसे तो वह एक कार्यक्रम में गैस्ट अतिथि थे, लेकिन जब बात कला को समझाने की थी तो रामनरेश प्रशिक्षणार्थियों के दिल में ऐसे उतरे कि सभी बोल उठे- ‘सर आपने तो हमें हुनरमंद बना दिया’.
दरअसल पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार झांसी में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी फोटोशॉप फोटो एडिटिंग का प्रशिक्षण कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में bhaskar.com के पत्रकार राम नरेश यादव बतौर विशिष्ट अतिथि बुलाए गए थे।
गेस्ट फैकेल्टी के रूप में राम नरेश यादव जब प्रशिक्षणार्थियों के बीच पहुंचे,तो उन्होंने फोटोग्राफी की कला में अपनी महारत का कई टुकड़ों में प्रदर्शन किया
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को फोटोग्राफी के गुर इतने सहज और सटीक अंदाज में बताएं कि सभी हां हां करते हुए समझने की मुद्रा में बार बार सिर हिला रहे थे।
आपको बता दें कि 1 महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम में हर ब्लॉक से प्रशिक्षणार्थी यहां भाग लेने के लिए आ रहे हैं।
बुंदेलखंड की युवा हस्ती पत्रकार राम नरेश यादव की कला की बारीकियों को देखने और समझने के बाद जहां प्रशिक्षणार्थी यह तो प्रसन्न नजर आए, तो वही कार्यक्रम के आयोजकों ने उनका दिल से आभार व्यक्त किया।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
- हिमाचल
