विराट दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, विजेता पहलवानों का डॉ० संदीप ने किया सम्मान

विराट दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, विजेता पहलवानों का डॉ० संदीप ने किया सम्मान

झाँसी। अंजनी माता मंदिर के पास 5 सितंबर 2026 को विराट दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में झाँसी सहित विभिन्न जिलों और राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमखम और कुश्ती कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता एवं मुख्य अतिथि डॉ. संदीप सरावगी रहे। उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कुश्ती हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है।

दंगल में राधे (करारी), होमी पंडित (दतिया), कपिल (बबीना), मोनिका राणा (हरियाणा), शिवराज पहलवान, सत्येंद्र (पीताम्बरा), संस्कार (उपासी बाबा) सहित कई पहलवानों ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। वहीं हुकुम पहलवान (हमीरपुर), धर्मेंद्र खटीक, जतिन पहलवान (देवलाल चौथे), मोनू पहलवान, बीरन पहलवान (दतिया), मंगल पहलवान (डिकौली), जयवीर (देवलाल), दीपू पहलवान (पानीपत, हरियाणा), संजय (इंदौर), जितेंद्र सहित अन्य पहलवानों ने भी मुकाबलों में हिस्सा लिया।

दंगल के संयोजक रमाकांत पहलवान (बुंदेलखंड केसरी) रहे, जबकि चंद्रप्रकाश (बबीना) ने रैफरी की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कमलेश यादव बोड़ा, आकाश साहू, राजीव, काजू मास्टर, शाजिद खान, संजीव, मोन्टी साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

आयोजकों ने कहा कि दंगल का उद्देश्य क्षेत्र में कुश्ती को बढ़ावा देना और युवा पहलवानों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। आयोजन के दौरान विजेता पहलवानों का उत्साहवर्धन कर उन्हें सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *