झांसी। कोतवाली क्षेत्र में आज एक युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी आरोप है कि सूदखोरो ने युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा उसके ऊपर बेल्टों से इतनी मार की गई कि वह लहूलुहान हो गया।
किसी प्रकार भागकर घायल ने अपनी जान बचाई। इसके बाद जब वह इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो वहां उसे कोई मदद नहीं मिली। परेशान होकर वह एसएसपी आवास जाकर उसने न्याय की गुहार लगाई।
कोतवाल अन्तर्गत अलीगोल खिड़की अंदर निवासी कलाम फर्नीचर का काम करता है। कलाम के अनुसार उसने कुछ सूदखोरों से ब्याज पर 5000 रुपए कर्ज लिया था। जिसका ब्याज समय पर चुका रहा था। अभी पिछले दो माह से दुकानदारी न होने के कारण वह ब्याज नहीं चुका पा रहा था।
इसके बाद से सूदखोर उसे परेशान कर रहे थे। आज शाम वह दुकान बंद कर अपने घर जा रहा। वहां उक्त सूदखोर अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। इसके बाद तमंचा दिखाते हुए बेल्टों से बेरहमी से पीटना शुरु कर दिया। जब वह घायल हो गया तो हमलावर धमकाते हुए भाग गये।
पीड़ित इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो वहां उसकी शिकायत को गम्भीरता से नहीं लिया गया। परेशान होकर पीड़ित एसएसपी आवास पहुंचा। जहां उसने न्याय की गुहार लगाई।