लेबर इंसपेक्टर लापता, एसडीएम ने डीएम को भेजी रिपोर्ट
कोंच। कोंच में बैसे तो लेबर इंसपेक्टर की तैनाती है और दो कर्मचारी भी तैनात हैं लेकिन उनका दफ्तर कहां है, वह उपस्थित रहते भी हैं या नहीं, इसकी छानबीन जब एसडीएम गुलाब सिंह ने कराई तो जानकारी मिली कि कस्बे में कहीं दफ्तर किराये के कमरे में चलता है लेकिन लेबर इंसपेक्टर कभी दर्शन नहीं देते हैं जिससे दुकानदारों और व्यापारियों को भी काफी दिक्कत होती है। एसडीएम ने बताया कि उन्हें बुलाया भी गया था लेकिन वह आये नहीं। उन्होंने बताया है कि पूरी रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।
निर्माण कार्य में कमीशन मांगने बाले के खिलाफ रिपोर्ट
कोंच। कैलिया खुर्द में हो रहे सरकारी निर्माण में बाधा उत्पन्न करने एवं कमीशन मांगने बाले व्यक्ति के खिलाफ ग्राम प्रधान ने नदीगांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक नदीगांव थानांतर्गत ग्राम कैलिया खुर्द में खड़ंजा का निर्माण हो रहा है। गांव का ही आकाश पुत्र जगदीश उक्त कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहा है तथा ग्राम विकास अधिकारी से कमीशन मांग रहा है। कमीशन नहीं देने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दे डाली है। ग्राम प्रधान शीला पत्नी रविशंकर ने उसके खिलाफ थाने में आईपीसी की धारा 384, 506 में मुकदमा पंजीकृत करा दिया है।
खेत में पानी लगाने के विवाद में एनसीआर
कोंच। खेत में पानी लगाने के विवाद में कैलिया थाना पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्घ एनसीआर दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम दबकाई निवासी संतोष पुत्र रामप्रकाश ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अपने खेत में पानी लगा रहा था तभी गांव के ही ठाकुरदास पुत्र रामसेवक तथा देवेन्द्र व सुशील पुत्रगण ठाकुरदास आये और उसके साथ गाली गलौज करते हुये उसकी मारपीट कर दी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 504 में एनसीआर
