आगरा 15 अक्टूबर ।सोमवार की सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं ।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
सोमवार सुबह तड़के 4:00 बजे फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बाबरपुर के पास इनोवा गाड़ी की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गयी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस के अनुसार इटावा के गांव नायका पुरा निवासी इच्छा कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। वे वहां हलवाई का कारोबार करते हैं ।गांव में उनके भाई गोविंद राम के बेटे ईशु की सगाई है।
पुलिस ने बताया कि इच्छा कुमार परिवार के साथ इनोवा गाड़ी में भतीजे की सगाई में भाग लेने के लिए जा रहे थे। गाड़ी में इक्छा कुमार की पत्नी रेखा पुत्री प्रीती भाई गोविंद राम छोटा भतीजा निशु ऑफ विपिन सहित नौ लोग सवार थे।
फतेहाबाद इलाके के बाबरपुर गांव के पास लखनऊ एक्सप्रेस पर उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 अन्य घायल हो गए।
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि मरने वालों में कौन-कौन हैं। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी है वह मौके पर रवाना हो। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
