Headlines

उरई- बंटवारे को लेकर पिता ने बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला, रिपोर्ट- अवनीत गुर्जर

उरई । उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में डकोर थाना क्षेत्र में एक पिता ने बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घर में शोर-शराबा होते देख आरोपी पिता कुल्हाड़ी समेत मौके से फरार हो गया।

सूचना पाकर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। थाना प्रभारी विनोद मिश्रा का कहना है कि पिता-पुत्र के बीच पारिवारिक विवाद था। बेटा घर के बटवारे की मांग कर रहा था। पुलिस आरोपी पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश कर रही है।

डकोर थाना क्षेत्र के गोरन गांव निवासी ब्रह्मादीन के दो बेटे थे। पुलिस ने बताया कि बड़ा बेटा उदयनारायण (26) आए दिन घर में बंटवारे की मांग लेकर पिता से विवाद करता था।

शनिवार की देर शाम उदय शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। इसके बाद पिता-पुत्र में एक बार फिर से बंटवारे को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।

इसके बाद ब्रह्मा दीन उदय के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी जिससे उसका सिर फट गया और उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *