Headlines

जालौन में एसपी ने 1 दर्जन से अधिक थानेदारों को बदला, रिपोर्ट-, अवनीत गुर्जर

दो थानाध्यक्षों को किया लाईन हाजिर
दीपक मिश्रा को मिली कुठौंद प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी
सुनील कुमार तिवारी बनाए गए रामपुरा थानाध्यक्ष
लोकेन्द्र त्रिपाठी को रेंढ़र का चार्ज मिला

उरई ,जालौन । पुलिस कप्तान डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी ने पुलिस व्यवस्था को और अधिक बेहतर वनाने के लिये किया एक दर्जन निरीक्षको को इधर से उधर जिनमे थाना कदौरा के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार को अपराध शाखा मे भेजा गया है उनके स्थान पर पुलिस लाईन मे तैनात कामता प्रसाद को कदौरा थाना प्रभारी बनाया गया है ।
कोटरा मे तैनात अशोक कुमार सोनकर को भी अपराध शाखा मे भेजकर उनकी जगह विनय कुमार दिवाकर जो अभी तक लाईन मे सेवारत थे कोटरा थाने की कमान दी गई है ।
माधौगढ से संजय कुमार सिहं को सिरसा कलार का निरीक्षक वनाया तो अपराध शाखा मे तैनात रामसहाय सिहं को माधौगढ़ कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है ।
रामपुरा थानाध्यक्ष लाखन सिहं को कैलिया का थानाध्यक्ष वनाया तो कैलिया के थानाध्यक्ष मतीन खान को लाईन मे भेजा गया है
रामपुरा थाने का प्रभार कुठौद के थानाध्यक्ष रहे सुनील कुमार तिवारी सौंपा गया है ।
रेंढ़र मे प्रभारी निरीक्षक रहे शिवगोपाल वर्मा को नदीगांव का थानाध्यक्ष बनाया गया है। नदीगाँव के. थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी को लाईन में भेजा गया है ।
लाईन में तैनात दीपक मिश्रा को कुठौंद का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है । मण्डी चौकी कोतवाली उरई मेंतैनात लोकेन्द्र त्रिपाठी को रेढर का चार्ज दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *