झाँसी- ढाबे किनारे खड़े ट्रक से पुलिसकर्मियों ने रुपए चुराए?रिपोर्ट-सुरेश नगाइच

मऊरानीपुर क्या आप ऐसा सोच सकते हैं कि पुलिस वाले भी चोरी कर सकते हैं? लेकिन हम जिस घटना का जिक्र कर रहे हैं उसमें वे ट्रक चालक ने पुलिसकर्मियों पर इसी प्रकार के आरोप लगाए हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सीसी कैमरे में इस बार दांत के कैद होने के बाद पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है।

बताया जाता है कि मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के खजुराहो मार्ग पर स्थित एक ढाबे में बीते रोज ट्रक से रुपया चोरी होने का मामला सामने आया है इस ढाबे पर बादाम सिंह निवासी मोहम्मदाबाद और मुन्ना लाल ने रात्रि में ट्रक को खड़ा कर दिया था इन लोगों का आरोप है कि सुबह तीन खाकी की वर्दी पहने युवक आए और उनकी जेब से ₹35000 निकाल कर भाग गए ।

नींद से जागे तो उन्होंने मामले की जानकारीहुई। इस दौरान ढाबे में लगे सीसी कैमरे में इन युवकों की चोरी की तस्वीर कैद हो गई । दोनों चालकों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *