झाँसी- ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, रिपोर्ट -राजेश दुबे

झांसी समता थाना क्षेत्र में आज ही ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर बालू भरी हुई थी

समथर थानान्तर्गत ग्राम बांगरी में बालू से भरा ट्रैक्टर तेज गति से गुजर रहा था। अचानक चालक का ट्रैक्टर की गति से नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क के किनारे खांती में पलट गया।

जिससे उसके नीचे चालक विवेक राजपूत निवासी चितगुवां पूंछ दब गया। यह देख राहगीरों ने थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे दबे युवक को किसी प्रकार बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *