छत्तीसगढ़- राजनेताओं के साथ नागा बाबा ने भी नामांकन दाखिल कर सबको चौंकाया, रिपोर्ट- सुशील

रायपुर 1 नबम्बर। छत्तीसगढ़ में चुनाव रोमांचक होता जा रहा है। राजनीतिक दलों के अमीर और गरीब प्रत्याशियों के साथ अब मैदान में नागा साधु भी उतर आए हैं। गुरुवार को गुरुवार को दिगंबर जनकपुरी महाराज नागा बाबा रायपुर पश्चिम से नामांकन करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे । उनके साथ साधु की टोली थी। वह भगवान के नाम की जयकारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट में दाखिल हुए।

नागा साधु रायपुर पश्चिम से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना भाग्य आजमा आएंगे। इस सीट पर भाजपा से परिवहन मंत्री राजेश कांग्रेस से विकास उपाध्याय जनता कांग्रेश छ ग और बसपा गठबंधन से भोजराज के अलावा आम आदमी पार्टी से उत्तम जायसवाल मैदान में है।

मध्य प्रदेश के चुनावी समर में नागा साधुओं के मैदान में आने के बाद स्थिति रोचक बन गई है। जनकपुरी महाराज ने कहा कि वह समाज से भ्रष्टाचार को मिटाने और लोगों की भलाई करने के लिए राजनीति में कदम रख रहे हैं। कलेक्ट्रेट में नागा साधु का नामांकन देखने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *