रायपुर 2 नवंबर छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए भले ही नामांकन की प्रक्रिया चल रही हो लेकिन टिकट को लेकर अभी भी घमासान मचा हुआ है यहां कांग्रेसमें टिकट को लेकर कुछ ऐसा हुआ जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की हो टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की गई हंगामा हुआ।
बताया जाता है कि रायपुर दक्षिण सीट के लिए उम्मीदवार के नाम को लेकर कांग्रेसी समर्थकों ने कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की नाराज कार्यकर्ताओं ने कुर्सियों को तोड़ दिया । कार्यकर्ता रायपुर दक्षिण से कन्हैया लाल अग्रवाल को टिकट देने से नाराज थे।
इस सीट से राज्य सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जीतते आए हैं यही कारण है कि कांग्रेस ने जातिगत जोड़ के हिसाब से ही कन्हैया लाल अग्रवाल को टिकट दिया है। इस पर पार्टी नेता आर एस तिवारी का कहना है कि यह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भावनाएं हैं।
उन्हें बोलने का पूरा हक है जो लोग हंगामा कर रहे थे उनसे पी एल पुनिया ने बातचीत की है जिसके बाद नाराज कार्यकर्ता वापस चले गए।
