कोंच में खाद लेने पीसीएफ खाद समितियों पर उमड़े किसान,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

कोंच सिओ संदीप वर्मा व कोतवाल संजय कुमार गुप्ता पुलिस बल सहित पहुँचकर भीड़ को काबू किया

कोंच। जनपद के अधिकांश साधन सहकारी समितियों पर शनिवार को डीएपी खाद का वितरण किया गया । खाद मिलने की खबर सुनते ही किसान सब काम छोड़कर खाद लेने दौड़ पड़े। किसानों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने में पीसीएफ समिति के लोगों को पसीने छूट गए। किसानो की ज्यादा भीड़ देख पीसीएफ के खाद प्रभारी अवधलाल ने 100 नम्बर डायल कर दिया ।

कोंच सिओ संदीप वर्मा व कोंच कोतवाल संजय कुमार गुप्ता पुलिस बल सहित मौके पर पहुँचकर भीड़ काबू में किया । सिओ संदीप वर्मा ने पुलिस बल को वही पर तैनत कर दिया और कोंच पीसीएफ के खाद प्रभारी अवधलाल से कहा कोई भी  किसानभाई खाद से वंचित नही रहना चाहिये । कई स्थानों पर तो खाद का स्टाक कुछ ही देर में खत्म हो गए तो कहीं सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक खाद बंटती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *