उरई,अब बढ़ेगी पुलिस की गतिशीलता ,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

उरई। जालौन। जिले के थानों में वाहनों की कमी को पूरा करने के लिए जालौन पुलिस को 10 नई गाड़ियों का तोहफा मिला है, जिसे पुलिस अधीक्षक डॉ अरविन्द चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर सम्बंधित थानों को रवाना किया.
जिले को विभाग के अनुसार पांच सर्किल में बांटा गया हैं. इसमें 15 थाने 4 कोतवाली और 1 महिला थाना है. बेहतर पुलिसिंग के लिए थानों में अच्छी गाड़ियों की हमेशा जरूरत रहती है. गाड़ियों की कमी को पूरा करने के लिए पुलिस मुख्यालय से 10 नई गाड़ी जालौन पुलिस को भेजी गईं हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ अरविन्द चतुर्वेदी ने बताया कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों के नियंत्रण में तेजी लाने के लिए यह नई गाड़ियां सफल साबित हांगीं. उन्होंने कहा कि जिले के अंदर अब 13 थानों में डबल गाड़ियां हो गयी है, जिससे गतिशीलता बढे़गी. उन्होंने कहा कि हाईवे के थानों ड्यूटी करने में अब आसानी होगी। इंटीरियर के थानों में शांति व्यवस्था जुलूस के दौरान पुलिसिंग करने में आसानी आएगी. यह दस नई गाड़िया गोहन उरई, डकोर, कदौरा, कोटरा, कालपी, ऐट आदि थानों में भेजी गईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *