भोपाल 4 नवंबर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के चुनाव में युवाओं को मौका देने की बात कही थी कल जारी प्रत्याशियों की सूची में यह अच्छी तरह से देखने को मिल रहा है पार्टी ने 21 युवाओं पर भरोसा जताया है। पार्टी में 155 प्रत्याशियों की सूची जारी की है इसमें 137 सीटों पर कमलनाथ और ज्योतिरादित्य के समर्थकों को टिकट मिले हैं वहीं पहली सूची में 46 वर्तमान विधायकों को दोबारा मौका दिया गया है 3 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। निवाड़ी विधानसभा से पार्टी ने इस बार नए चेहरे के रूप में कैप्टन सुरेंद्र सिंह यादव उर्फ बॉक्सी को टिकट दिया है।
सूची में कोतमा से मनोज अग्रवाल की जगह सुनील सर्राफ और सिरोंज से गोवर्धन उपाध्याय का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण टिकट काटने से यहां अशोक त्यागी को मौका दिया गया है ।।
करेरा सीट से वर्तमान विधायक शकुंतला खटीक को टिकट नहीं दिया गया है उनकी जगह जसवंत यादव को मौका दिया गया है । काग्रेस की 165 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करने की योजना थी लेकिन नरेला जतारा राजनगर बड़ा मलहरा पथरिया दमोह सहित 10 सीटों पर सहमति नहीं बन सकी। इस बार पार्टी के बड़े नेता अजय सिंह आरिफ अकील बाला बच्चन डॉ गोविंद सिंह केपी सिंह समेत 40 विधायक मैदान में हैं
बड़े शहरों में भोपाल उत्तर से 5 बार के विधायक आरिफ अकील दक्षिण पश्चिम से पीसी शर्मा और बैरसिया से जय श्री हरि कृष्ण के अलावा इंदौर 3 से अश्विन जोशी राउ से जीतू पटवारी मऊ से अंतर सिंह दरबार और साबिर से तुलसी सिलावट को टिकट दिया गया है।
कांग्रेस ने युवा चेहरों पर दांव खेलने का जो काम किया है उसमें कई ऐसे चेहरे हैं जो सामाजिक क्षेत्र पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं इनमें निवाड़ी से कैप्टन सुरेंद्र सिंह यादव उर्फ बॉक्सी भी शामिल है।
