Headlines

राफेल-द सॉल्ट के सीईओ ने राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज किया

नई दिल्ली 13 नवंबर द सॉल्ट एवियशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एरिक ट्रिपियर न्यूज़ एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने गांधी के राफेल सौदे को लेकर द साल्ट रिलायंस ज्वाइंट वेंचर को लेकर दिए गए विवरण को पूरी तरह गलत करार दिया है।

आपको बता दें कि 2 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा था कि द सॉल्ट में अनिल अंबानी की घाटे में चल रही कंपनी में 284 करोड़ पर निवेश किए हैं । इन पैसों का इस्तेमाल नागपुर में एक जमीन खरीदने के लिए किया गया राहुल गांधी ने कहा था यह साफ है कि द साल्ट के सीईओ झूठ बोल रहे हैं। यदि इसकी जांच की जाए तो मोदी बच नहीं पाएंगे। इसकी गारंटी है ।

एरिक ने कहा कि मैं झूठ नहीं बोलता। सच वही है जो मैंने पहले कहा और जो बयान दिए हैं। वह सच है। मैं झूठ बोलने की आदत नहीं है मेरे जैसे सीईओ के पद पर बैठकर आप झूठ नहीं बोलते हैं। यह जवाब उन्होंने तब दिया जब उनसे राहुल गांधी के आरोपों को लेकर सवाल किया गया।
एरिक ने कहा कि उनके पास कांग्रेस पार्टी के साथ काम करने का अनुभव है और कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा दिए गए बयानों की वजह से वह काफी निराश हुए हैं
उन्होंने कहा कि हमारा कांग्रेस पार्टी के साथ काम करने का लंबा अनुभव है भारत में पहली डील 1953 में नेहरू जी के साथ हुई थी इसके बाद हमने और प्रधानमंत्रियों के साथ भी काम किया है हम भारत के साथ काम करते रहे हैं हम किसी पार्टी के लिए काम नहीं कर रहे हैं
हम रणनीतिक उत्पाद जैसे कि लड़ाकू विमान भारतीय सेना को सप्लाई करते रहे हैं । यह सबसे जरूरी है। राफेल सौदे में हुए भ्रष्टाचार के आरोप में कहा कि हमने अंबानी को खुद चुना। हमारे रिलायंस के अलावा 30 और भागीदार है । भारतीय वायुसेना इस सौदे का पक्ष ले ले रही है क्योंकि उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए लड़ाकू विमान चाहिए।

उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि 36 विमानों की कीमत वही है जो 18 की थी। 36 18 के दोगुने हैं । उन्होंने कहा कि जहां तक मेरी बात है यह कीमत दुगनी होनी चाहिए थी क्योंकि यह सरकार से सरकार के बीच में है तो इसमें मोल भाव हुआ । मुझे 9 फीसद कीमत घटाना पड़ी। हम रिलायंस में पैसे निवेश नहीं कर रहे हैं। यह पैसा हमारे ज्वाइंट वेंचर में जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *