मेहगॉव- बीजेपी की हालत पतली, शिवराज के परिजन ही छोड़ रहे साथ- प्रदीप जैन आदित्य

मेहगांव (भिंड) 17 नवंबर। मध्य प्रदेश चुनाव के लिए विंध्य क्षेत्र में प्रभारी बनाए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आज भिंड के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जमकर चुनाव प्रचार किया । उन्होंने प्रदेश में किसानों बेरोजगारों और महिलाओं के लिए शिवराज सरकार की असफल नीतियों को लेकर जमकर निशाना साधा। प्रदीप जैन ने कहा कि खुशहाल प्रदेश के लिए हालातों में बदलाव होना जरूरी है इसके लिए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ही सक्षम दावेदार है।

प्रदीप जैन आदित्य में कांग्रेस प्रत्याशी ए पी एस भदौरिया को क्षेत्र का मिलनसार नेता बताते हुए लोगों से उनकी जीत के साथ कांग्रेस का हाथ मजबूत करने का आव्हान किया। प्रदीप जैन ने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह की सरकार ने पिछले 10 सालों में किसानों की हालत बद से बदतर कर दी है।

प्रदेश में शिवराज की सरकार केवल वादे करने तक सीमित रह गई है आज प्रदेश का बेरोजगार नवयुवक, सरकारी कर्मचारी, किसान सभी परेशान है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा असुरक्षा की भावना है। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की मजबूती के लिए मध्यप्रदेश में जनता से पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने का आह्वान किया।

बुंदेलखंड में सर्वाधिक लोकप्रिय प्रदीप जैन आदित्य की जनसभा में उमड़ी भीड़ ने उनकी बातों को ध्यान से सुना। प्रदेश सरकार पर करारा हमला करते हुए प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि जब शिवराज सरकार के परिजन ही भाजपा का दामन छोड़ रहे हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा के अंदर खाने की हालत क्या है।

इस मौके पर काँँग्रेस प्रत्याशी ओ पी एस भदोरिया मेहगांव विधानसभा सुरेश नगाइच, निर्दोष दीक्षित, अफजाल हुसैन, विजय नायक, दीपक शिवहरे, विवेक पटेल, जितेन्द्र वर्मा, अनिल रिछारिया, जगमोहन मिश्रा, आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *