जालौन में नशेबाज चालक ने खोया स्कूली बस पर नियंत्रण, बाल-बाल बचे बच्चे,साइकिल में टक्कर मारने के बाद बस खंदक में पलटी ,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

जालौन। सुरक्षित यातायात के लिए लिये अभियान चलाया जा रहा है तथा लोगों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी करने में लगे हुए हैं। सोमवार की सुबह स्कूल बस चालक का नशे में होना एक दर्जन बच्चों की जिन्दगी पर भारी पड़ गया जब मथुरा देवी बालिका इंटर कालेज की बस दुर्घटना की शिकार हो गयी। गनीमत रही कि बस में सवार सभी बच्चे सलामत बस से निकाल लिये गये।

शनिवार की सुबह चुर्खी रोड पर स्थित मथुरा देवी बालिका इंटर कालेज की बस नारायणपुरा गांवों के बच्चों को लेकर आ रही थी तथा छानी में बच्चों को लेने जा रही थी । हरदोई मार्ग पर छानी के पास ग्यान सिंह कुशवाहा खेत में थे तथा उनकी साइकिल सडक़ पर खड़ी थी। नशे में बस चला रहे चालक सडक़ किनारे खड़ी साइकिल में टक्कर मार दी। साइकिल में टक्कर लगने के बाद वह बस पर नियंत्रण खो बैठा तथा आगे जाकर बस खंदक में पलट गयी। बस पलटते ही चालक मौके से फरार गया तो राहगीरों ने बस में बंद बच्चों आकांक्षा द्विवेदी पुत्री ब्रह्म कुमार द्विवेदी, दीपांजलि वर्मा पुत्री दयाशंकर वर्मा, शिखा वर्मा पुत्री चंद शेखर वर्मा, अभय वर्मा पुत्र पप्पू वर्मा, रक्षा कुशवाहा पुत्री मुन्ना लाल कुशवाहा आदि निवासी नारायणपुरा निकाला तथा डरे सहमे बच्चों को उनके घर भेज दिया गया है गनीमत रही कि किसी भी बच्चे के चोट नहीं आयी। सूचना पर अभिभावक भी मौके पर पहुंचे तथा चालक को तलाशा। सूचना मिलते ही कोतवाल देवेन्द्र सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गये।समाचार लिखे जाने तक पुलिस विद्यालय से सम्पर्क कर चालक की जानकारी करने में लगा है। वहीं प्रधानाचार्य सुमन प्रजापति कुछ बताने को तैयार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *