उरई में मजदूर ने फांसी पर लटक कर दी जान,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

उरई । मजदूरी करके गुजारा चला रहे युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली । आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है । पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन कर रही है ।
घटना शहर कोतवाली के बस स्टैंड चौकी क्षेत्र की है । यहां शिवकली के मकान में बाल बच्चों के साथ किराये पर रह रहे हरिसिंह कुशवाहा (35 वर्ष ) ने शनिवार को कमरे के अंदर फांसी लगा ली ।

उसकी पत्नी अचानक कमरे में पहुंची तो फांसी पर झूलते उसके शव को देख उसके होश उड़ गए । इसी बीच किसी ने पुलिस को खबर दे दी । जब पुलिस पहुंची तो मृतक की पत्नी का रो – रो कर बुरा हाल था । चौकी इंचार्ज संजीव दीक्षित ने जैसे तैसे उसे सांत्वना दी और शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया ।

सिरसा कलार में कुएं में कूदकर किशोरी ने दी जान

सिरसा कलार । सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम सरैनी में शनिवार की दोपहर किशोरी ने कुँए में कूद कर दी जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम सरैनी निवासी रविंद्र की सोलह वर्षीय पुत्री दीपका शनिवार की दोपहर घर के ही पास में स्थित कुएं में कूद गई। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने रस्सियों के सहारे किशोरी को कुंए से बाहर निकाला लेकिन सिर पर ज्यादा चोट आने के कारण किशोरी दम तोड़ चुकी थी। पुत्री की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *