उरई: आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को मंत्री ने वितरित किए अधिकार पत्र,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर
उरई (सू0वि0)। प्रभारी मंत्री जालौन/ राज्य मंत्री कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग उ0प्र0 जय कुमार सिंह जैकी ने गुरुवार को राजपाल रिसोर्ट में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को पत्रों का वितरण किया । मंत्री जी ने सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद मुख्य चिकित्सा डॉ अल्पना बरतारिया ने मंत्री जी का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया । मंचासीन अन्य अतिथियों का भी जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद स्वयं सहायता समूह की कार्यकत्रियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया । इसके बाद आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य से संबंधित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई।
इस अवसर पर जनपद में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से लाभान्वित बलवीर सिंह एवं मनोज कुमार वर्मा ने अपने ईलाज के संबंध में उपस्थित लोगो को जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह ने इस योजना के बारे में विस्तार से बताते हुये कहा कि इस योजना के अन्तर्गत पांच लाख रूपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना आवश्यक है। इसके भाव में जानकारी न पाये जाने के कारण लोग योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते है। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री जी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत महिला लाभार्थी को 2 करोड़ 4 लाख 11 हजार रुपये का रिवाल्विंग फण्ड वितरित किया। मंत्री जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान की। उन्होने श्रमिकों को पंजीयन के स्वीकृति पत्र प्रदान किये। इसी तरह लघु सिचाई विभाग द्वारा जिन
किसानों के जमीनों में चैकडेम बने है उनको पानी निकास हेतु पाईप दिये जाने के स्वीकृति पत्र प्रदान किये । सांसद ने आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तार से बताते हुये कहा कि यह योजना गरीबों तथा असहाय लोगो के लिये बहुत ही कारगर है। इस मदद से गम्भीर से गम्भीर बीमारियों का इलाज कराया जा सकता है । प्रभारी मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की पूरी जानकारी जानकारी आशा बहुयेँ लोगों को बताएं । उन्होने बताया कि 2011 के जन गणना के अनुसार यह लाभ दिये जाने की नीति तय की गई थी परन्तु सर्वे कराकर जो इस लाभ से वंचित हैं उन्हे भी इसका लाभ दिया जायेगा ।
इस अवसर पर सांसद भानु प्रताप वर्मा, जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर, मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह, परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि अरविन्द सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्पना बरतारिया मौजूद रहे।
