Headlines

राहुल बोले -जो मंच से बोला वह होकर रहेगा, रिपोर्ट- संदीप

विदिशा 23 नवंबर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज चुनावी रैली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह होकर रहता है। इसके लिए चाहो तो पंजाब में फोन लगा कर पूछ सकते हो।

राहुल गांधी ने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव है वहां पर बेरोजगारी और किसानों की हालत बहुत ज्यादा खराब है यह बड़ा मुद्दा है विदिशा के बासौदा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब आज देश के युवाओं से सवाल पूछो कि वह क्या करते हैं तो जवाब मिलता है कुछ नहीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चुनावी रैली में कहा था कि दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे ₹1500000 देंगे साढे 4 साल हो गए लेकिन कुछ नहीं हुआ।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं एक बार ही नरेंद्र मोदी के कार्यालय में गया था मैंने उनसे पूछा कि आपने 3:30 लाख करोड़ रुपए 15 अमीरों पर कर्ज माफ किया है लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। राहुल ने कहा कि मध्यप्रदेश में पैसे की कमी नहीं है। माल्या 10,000 करो चौकसी नीरव मोदी भी हजारों करोड़ों पर लेकर भाग गया है।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं वादा करता हूं कि कांग्रेस की सरकार 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब कर्नाटक फोन लगाओ कि राहुल ने कहा था कि कर्ज माफ करेंगे अब तक क्या किया। उन्होंने कहा कि जो मैं मंच से बोल दिया वह होकर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *