झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में शौच के लिए गया एक युवक नहर में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।
रक्सा थानान्तर्गत ग्राम कसौधन निवासी राम मिलन पिछले तीन साल से ढिकौली में रहता है। आज वह शौच के लिए नहर किनारे गया हुआ था।
अचानक पैर फिसलने से वह नहर में डूब गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी खोजबीन शुरु कर दी। जानकारी हुई कि वह नहर में डूब गया। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
