राहुल गांधी की नई पहल ,कार्यकर्ताओं से सीधे मुख्यमंत्री का नाम पूछ रहे हैं, रिपोर्ट -सुशील

रायपुर 12 दिसंबर। कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद राहुल गांधी ने जिस तरह से अपने सिस्टम का विस्तार किया है उसमें उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सबसे महत्वपूर्ण दर्जा दिया है।

अब पार्टी की इस महत्वपूर्ण कड़ी से राहुल गांधी सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री चयन की प्रक्रिया में सलाह लेते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी सीधे कार्यकर्ताओं से फोन कर पूछ रहे हैं कि आपकी नजर में कौन मुख्यमंत्री होना चाहिए।

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में कार्यकर्ताओं को उनका महत्वपूर्ण होने का एहसास आने के लिए यह रास्ता खोजा है। उनका फोन प्रदेश के कार्यकर्ताओं के पास पहुंच रहा है, जिसमें वह पसंदीदा मुख्यमंत्री का नाम पूछ रहे हैं। कस्टमाइज मैसेज में राहुल गांधी फोन पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते सुनाई दे रहे हैं साथ ही उनसे पूछ रहे हैं कि उनकी नजर में प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री किसे होना चाहिए।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली बंपर जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर अभी फैसला नहीं हो पाया है पुलिस के कई नामचीन चेहरे मुख्यमंत्री के पद के दावेदार हैं इनमें प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल टी एस सिंह देव ताम्रध्वज साहू और डॉक्टर चरणदास महंत के नाम शामिल है।

कार्यकर्ताओं के पास राहुल गांधी के फोन आने की पुष्टि प्रदेश प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भी की है । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का फोन कार्यकर्ताओं के पास पहुंच रहा है और वह उसे मुख्यमंत्री के नाम के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि है प्रक्रिया राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने का एक माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *