विधायकों की बैठक में सिंधिया ने कमलनाथ के नाम का प्रस्ताव रखा, रिपोर्ट- संदीप

भोपाल 12 दिसंबर मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद बहुमत का आंकड़ा जुटा चुकी कांग्रेस में सीएम पद के लिए नाम फाइनल करना बाकी रह गया है।

आज शाम भोपाल में विधायकों की बैठक हुई इस मौके पर पर्यवेक्षक ए के एंटोनी के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया कमलनाथ और नवनिर्वाचित विधायक मौजूद रहे । बताया जाता है कि बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ के नाम का प्रस्ताव रखा।

हालांकि अभी नाम फाइनल नहीं हुआ है। अंतिम मुहर कांग्रेस राहुल गांधी लगाएंगे। पार्टी प्रवक्ता ओझा ने बताया कि बैठक समाप्त हो गई है और नाम का अंतिम फैसला हाईकमान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *