अंबानी परिवार की शादी में अमिताभ और आमिर खान मेहमानों को खाना परोसने नजर आए

मुंबई 14 दिसंबर । देश के सबसे अमीरों में शुमार मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा की शादी में दिग्गज लोगों ने शिरकत की। अंबानी के मेहमानों में अमिताभ बच्चन और आमिर खान भी सपरिवार शामिल हुए। यह हस्तियां समारोह में मेहमानों को खाना परोसरती नजर आए। अंबानी ने अपने आलीशान बंगले एंटीलिया से यह शादी की।

अंबानी की इस रॉयल वेडिंग में हुए डिनर के कई वीडियो अब सामने आए हैं। एक वीडियो में अमिताभ बच्चन और आमिर खान अपने हाथों से मेहमानों को खाना परोसते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने आनंद परिमल के साथ सात फेरे लिए इसके बाद से रिसेप्शन का सिलसिला चल रहा है। शुक्रवार को आनंद परिमल की परिवार ने अपने करीबियों को एक पार्टी दी। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल भी शामिल हुए नेशनल कान्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला भी समारोह में पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *