Headlines

भय्यूजी आत्महत्या प्रकरण- झूठ कौन बोल रहा है, पुलिस को सच की तलाश

इंदौर 30 दिसंबर । आध्यात्मिक गुरु भैय्यूजी महाराज की आत्महत्या में पुलिस सच की तलाश में जुटी है। जिस तरह से भैय्यू जी के मुख्य सेवादार विनायक ने पुलिस के सामने पेश होकर जो बयान दिए हैं उसे मामला और उलझ गया है।

मुख्य सेवादार विनायक द्वारा आठ करोड़ नहीं ले जाने युवती द्वारा ब्लैकमेल नहीं करने और खुद को मिल रही धमकी के बयानों को लेकर असमंजस में है।

सीएमपी अगम जैन के अनुसार महाराज को आत्महत्या के लिए उकसाने या ब्लैकमेल करने के आरोप जिस जिस युवती पर लगाए जा रहे हैं उस बयान के लिए बुलाया गया है।

उन्होंने बताया कि विनायक व शरद देशमुख, योगेश्वर चव्हाण, कृष्णा मनोहर पंडित, और गोलू से पूछताछ करने पर बयानों में विरोधाभास सामने आया है।

इससे लगता है कि पूरे प्रकरण में कोई तो झूठ बोल रहा है और कोई सच। इस सच को सामने लाने के लिए हमारी टीम विरोधाभासी बिंदुओं पर गहनता से पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि सबूत मिलते ही दोषियों को आरोपी बना कर पूछताछ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *