Headlines

झाँसी-तालपुरा में बम मिलने से सनसनी, रिपोर्ट-सत्येंद्र मिश्रा

झाँसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के एक सार्वजनिक स्थान पर बम मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोहानुमा आकार की वस्तु को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला शनिवार की सुबह का है। नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा नेहरू पार्क के पास क्षेत्रवासियों ने किसी अनजान वस्तु को देखा। वस्तु को देखकर बम मिलने की सूचना आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। सूचना पर पहुंची नावाबाद पुलिस ने उक्त वस्तु को अपने कब्जे में ले लिया है। सूचना पर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
नवाबाद थाना प्रभारी ए के सिंह ने बताया कि क्षेत्रवासियों द्वारा बम होने की सूचना मिली थी। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है मौके से लोहानुमा आकार की वस्तु मिली हुई है। जिसे जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि बम स्कोट को भी सूचित कर दिया गया है। वही सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि वस्तु को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।जांच के बाद ही उसकी असलियत सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *