Headlines

झाँसी- डकैती डालने आए बदमाशों ने पिता पुत्र को गोली मारकर घायल किया, रिपोर्ट- सत्येंद्र मिश्रा

झांसी। टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रेवन में रात्रि के समय असलहाधारी बदमाश एक सर्राफा व्यापारी के घर घुस गये। उन्होंने विरोध करने पर पिता-पुत्र को गोली मार दी, जिससे दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गये।

बताया जाता है कि टोड़ीफतेपहुर थानान्तर्गत ग्राम रेवन में जगदीश सोनी परिवार के साथ रहते है। मध्य रात्रि के समय असलहाधारी बदमाश डकैती के उद्देश्य से घर में घुस गये।

बताया जा रहा है कि बदमाश जब घटना को अंजाम दे रहे थे तभी जगदीश सोनी और सुनील सोनी को आहट इसकी आहट मिल गई। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से दोनों घायल हो गये।

घर में गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी मौके पर पहुँचे। इसकी सूचना सम्बधित थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। इसके बाद वहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *