झांसी । नगर के एक विवाह घर के निकट बने नाले में एक गाय गिर पड़ी । जानकारी मिलने पर लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम को दी मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने मशक्कत के बाद गाय को नाले से बाहर निकाला।
गाय के नाले में गिरने की जानकारी कुछ पुलिसकर्मियों को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना नगर निगम की टीम को देते हुए गाय को निकालने का प्रयास किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर किसी प्रकार नाले में उतरकर रेस्क्ूय चलाया।
इसके बाद लगभग घंटे मशक्कत के बाद किसी प्रकार गाय को नाले से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई और गौशाला भेजा गया।
