Headlines

झांसी- यार्ड में युवक की कटी लाश मिलने से सनसनी

झाँसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के पारीछा यार्ड में एक युवक की कटी हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

झांसी रेल मंडल के पारीछा यार्ड में किलोमीटर क्रमांक 1148/28-30 के पास एक युवक की कटी हुई लाश को देखा गया। इसकी सूचना सम्बधित थाने की पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। जिसमें शव की छत्रपाल राजपूत निवासी बहटा बड़ागावं के रुप में शिनाख्त की गई। मृतक की ने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या की गई। यह स्पष्ट नहीं हो सकी। यदि उसने आत्महत्या क्यों कि इसकी छानबीन की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरु कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *