टहरौली (झाँसी) – समाजवादी विजन एवं विकास यात्रा के तहत विधान परिषद सदस्या रमा आर पी निरंजन ने टहरौली क्षेत्र के ग्राम ताई जागीर , मैंगाँव , पुरातनी और बसारी में चौपाल लगा कर जनसमस्याओं को सुना । चौपाल कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्या ने ग्रामवासियों से सम्वाद स्थापित करते हुऐ कहा कि वह उन सभी के सुख दुःख में हमेशा साथ खड़ी रहेंगी । यह पहला मौका था जब पुरातनी , बसारी आदि दूर दराज के ग्रामों में कोई जनप्रतिनिधि समस्याओं को सुनने आया हो । ग्रामवासी पहली बार अपने बीच किसी जनप्रतिनिधि को पा कर गदगद हो गये ।
रमा आर पी निरंजन ने चौपाल कार्यक्रम में कहा कि वे दूर दराज के ग्रामों में विकास सम्बन्धी कार्य करवाने की बात कही । उन्होंने लोगों से वादा किया कि वे लोगों के हर सुख दुःख ने उनके साथ खड़ी रहेंगी । उन्होंने कहा कि वे इन पिछड़े एवं विकास से अछूते ग्रामों के विकास के लिये हर सम्भव प्रयत्न करेंगी । उन्होंने कहा कि आज भी ये गांव विकास के पथ से मीलों दूर हैं । उन्होंने समाजवादी सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों की जानकारी दी एवं लोगों से समाजवादी सरकार द्वारा करवाये गये विकास कार्यों के बारे में उनकी राय जानी । श्रीमती रमा निरंजन ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसान विरोधी है । अन्ना पशुओं की अपार समस्या है ।
वर्तमान प्रदेश व केन्द्र सरकार सरकार किसान हितों की उपेक्षा कर रही है । आने वाले चुनाव में देश व प्रदेशवासी भाजपा सरकार को मुंह तोड़ जवाब देंगे । उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेशवासी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जुमलेबाजी से त्रस्त है और जनता इस चुनाव में भाजपा की पोल खोल देगी ।
इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से सत्येन्द्र प्रताप सिंह मोनू घुरैया , माता प्रसाद सेरसा , शशांक सोनी , मिथलेश पाल , अमित शर्मा , राजकुमार घुरैया , भारत राजपूत बसारी , राहुल बुन्देला घुरैया आदि उपस्थित रहे ।
