झांसी। सोमवार रात को मौसम ने अपने तेवर में बदलाव करते हुए गर्माहट को सर्द में तब्दील कर दिया । आसमान में छाए बादल बूदों की शक्ल में शक्ल में जमीन पर बरसने लगे। रात 10:00 बजे के बाद सर्दी अपने रौ में फिर से आने लगी।
पिछले 2 दिन से मौसम के फेवर में गर्माहट सिमटी हुई थी लोक मौसम की इस मिजाज को घास नहीं पा रहे थे उन्हें जनवरी महीने में सर्दी के इस नजारे को सहना मुश्किल हो रहा था ।
चिलचिलाती धूप का एहसास बदन को नश्तर सा चुभो रहा था । गर्म कपड़े बदन को चुभ रहे थे । ऐसे में सोमवार रात मौसम की करवट सर्दी के तीखे तेवर का एहसास कराने लगी ।
आलम यह हो गया की रात 10:00 बजे के बाद बादलों में छाई नमी बूदों की शक्ल में बदलते हुए जमीन में समा गई।
रात फिर से सर्दी भी हो गई और लोग गर्म कपड़ों में दुबक गए। अनुमान है कि सुबह कोहरा दस्तक दे देगा दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और तेज हवा चलने से मौसम फिर से सर्द भरा हो गया है।
