Headlines

राहुल ने पूछा- मसूद अजहर को जेल से पाकिस्तान किसने भेजा?

नई दिल्ली 9 मार्च । कर्नाटक में एक जनसभा को अनुवादक के जरिए संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेतृत्व पर तीखा हमला बोला । राहुल ने पूछा कि हिंदुस्तान की जेल में बंद मसूद अजहर को किसने छोड़ा ? उन्होंने कहा कि जब नरेंद्र मोदी पुलवामा हमले की बात करते हैं, तो देश की जनता को यह क्यों नहीं बताते कि इस हमले की साजिश रचने वाले मौलाना मसूद अजहर को उनकी ही पार्टी के नेता और मौजूदा एन एस ए कंधार छोड़कर आए थे।

कर्नाटक के हवेरी में जनसभा में राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले पुलवामा में सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए। मैं पीएम से छोटा सवाल करता हूं। इन जवानों पर हमला करने वाला कौन है?

राहुल ने कहा कि सीआरपीएफ के शहीदों को किसने मारा, जैश ए मोहम्मद के मुखिया का नाम क्या है। मसूद अजहर । मोदी जी मुझे समझाइए हिंदुस्तान की जेल से मसूद अजहर को पाकिस्तान किसने भेजा। क्या बीजेपी की सरकार ने इस व्यक्ति को निकालकर कंधार नहीं गया था।

उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर जाइए कंधार के एयरपोर्ट पर अजीत डोभाल जो नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं उनकी फोटो आपको मसूद अजर के साथ दिख जाएगी । मोदी हम आप जैसे नहीं हैं । हम आतंकवाद के सामने नहीं झुकते हैं। आप देश को समझाइए कि मसूद अजहर को कैसे भेजा, किस सरकार ने भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *