झाँसी। बबीना थाना क्षेत्र में वैल्डिंग की दुकान पर गैस रिफलिंग करते समय सिलेंडर फट गया, जिससे वहां आग लग गई और उसकी चपेट में आने से दुकानदार समेत तीन लोग झुलस गये।
बबीना थाना क्षेत्र के कस्बे में जाकिर उर्फ गोरा की वैल्डिंग की दुकान है। वैल्डिंग के अलावा वह गैस रिफल्ंिग का काम भी करता था। रोज की तरह आज भी वह वैल्डिंग कर रहा था ।
अचानक विस्फोट हुआ और सिलेंडर फट गया, जिससे वहां आग लग गई। यह देख अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस को देते हुए आग को बुझाया। दुकान में लगी आग बुझाई तब तक दुकानदार समेत तीन लोग झुलस गये। झुलसी अवस्था में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
