Headlines

सदर बाजार में अरविंद वशिष्ठ ने किया श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों का तिलक-पूजन

सदर बाजार में अरविंद वशिष्ठ ने किया श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों का तिलक-पूजन
झाँसी। सदर बाजार के प्रमुख चौराहे पर आयोजित श्रीराम बारात के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के चारों स्वरूपों का तिलक कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान श्रद्धा और भक्ति का वातावरण रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ बारात का स्वागत किया।
इस अवसर पर अरविंद वशिष्ठ ने भगवान श्रीराम के आदर्शों का स्मरण करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देता है। श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है।
श्रीराम बारात के अवसर पर शिवम नायक, राहुल शुक्ला, मनीष कश्यप, आशीष वाजपेयी, अभिषेक दीक्षित, मनोज यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *