डॉ. संदीप ने मां दुर्गा की आरती कर लिया आशीर्वाद, भगवान श्रीराम की बारात का किया स्वागत
झांसी। सदर बाजार में धार्मिक आस्था और भक्तिमय वातावरण के बीच संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने सर्वप्रथम सदर बाजार स्थित दुर्गा पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा की विधि-विधान से आरती की। उन्होंने माता रानी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। इसके पश्चात डॉ. संदीप सरावगी सदर बाजार स्थित बिहारी जी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्रीराम की बारात का स्वागत किया। इस दौरान तिलक लगाकर बारात का अभिनंदन किया गया।
मां दुर्गा की आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की। वहीं, बिहारी जी मंदिर में भगवान श्रीराम की बारात के आगमन पर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बारात का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि “मां दुर्गा की आराधना हमें शक्ति, साहस और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देती है, वहीं भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और आदर्शों का प्रतीक है। हमारी सनातन संस्कृति समाज को एकता, प्रेम, सद्भाव और सेवा का संदेश देती है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपने संस्कारों और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। हम सभी को मिलकर इन परंपराओं को आगे बढ़ाना चाहिए और समाज में आपसी भाईचारे एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करना चाहिए।”
कार्यक्रम के दौरान मोहित मिश्रा, विकास खत्री, नरेंद्र कौशिक, राहुल भंडारी, साकेत माहेश्वरी, अमित राय, दीपक कपूर, पारस, हर्षित अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल और मोहित अग्रवाल सहित रामलीला समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता करते हुए मां दुर्गा की आराधना की तथा भगवान श्रीराम की बारात का स्वागत कर अपनी आस्था व्यक्त की।
