पणजी 17 मार्च पूर्व रक्षा मंत्री और वर्तमान में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की रविवार को हालत बिगड़ गई। उनकी हालत बेहद नाजुक है। मुख्यमंत्री कार्यालय में इस बात की पुष्टि की है।
मनोहर पर्रिकर की हालत के मद्देनजर उनके निवास स्थान के बहार भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है । उनका इलाज कर रहे डॉक्टर अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं । आपको बता दें कि हालत बिगड़ने के बाद शनिवार से ही मनोहर पारिकर अस्पताल में भर्ती हैं।
मनोहर पारिकर के करीबी सहयोगी सिद्धार्थ ने कहा कि राज्य सरकार के डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं ।
आपको बता दें कि मनोहर फरवरी 2018 में अग्नाशय कैंसर से पीड़ित हैं । मनोहर पारिकर की पहचान एक ईमानदार और सादगी भरा जीवन जीने वाले नेताओं के रूप में होती है ।
मुंबई से ग्रेजुएट मनोहर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय प्रचारक हैं। वह 3 बार से गोवा के मुख्यमंत्री हैं। देश के रक्षा मंत्री भी रहे।
