Headlines

कोंच-पूर्व जिलाध्यक्ष पर शराब की दुकान जलाने का आरोप, रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

कोंच। भाजपा पिछडा़ वर्ग मोर्चों के पूर्व जिलाध्यक्ष ने सत्ता के नशे मे चूर होकर अग्रेंजी शराब के ठेके पर पेट्रोल डाल कर किया आग लगाने का प्रयास।

योगी सरकार जहां सुशासन और भयमुक्त प्रदेश बनाने की बात कर रही है वहीं उनके ही पार्टी के नेता की खुली गुण्डई जनपद जालौन के कोंच मे देखने को मिली है।

मामला कोंच के मारकण्डेयश्वर चौराहे का है। आरोप है कि जहां पर बीते दिन नशे मे धूत भाजपा पिछडा़ वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विश्व हिन्दू परिषद कोंच के नगर अध्यक्ष ब्रजेंद्र कुशबाहा ने जम कर तांडव किया और पास मे अग्रेंजी शराब की दुकान पर गालीगलौज कर आग लगाने के उद्देश्य से पट्रोल डाल दिया, जिससे वहां भगदड़ मच गई ।

बडी़ मशक्कत के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ पाई सेल्समैन राहुल पुत्र हरीशंकर निवासी एट की तहरीर पर भाजपा नेता के खिलाफ धारा 436,511,504 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *