Headlines

सिपाही के बेटे ने घर में घुसकर सगी बहनों को गोली मारी, एक की मौत, रिपोर्ट-रिंकू

लखनऊ 1 अप्रैल । सोमवार की सुबह उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवक ने दिनदहाड़े घर में घुस कर दो सगी बहनों को गोली मार दी एक युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई है ।जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

बताया जाता है कि गंगानगर के सी ब्लॉक में कांस्टेबल राजे सिंह और वकील मनोज शर्मा पड़ोसी हैं। दर्शिता के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी । 18 अप्रैल को उसकी शादी होने थी । इससे नाराज पड़ोसी युवक दीपक पिस्टल लेकर सोमवार सुबह उनके घर पहुंच गया।

उस समय घर में दर्शिता अपनी बहन गुनिता के साथ बैठी हुई थी इसी दौरान दीपक में दर्शिता को सर से सटाकर गोली मार दी । इसके बाद आरोपी ने दर्शिता पर खुकरी से प्रहार किए। बहन ने विरोध किया तो दीपक ने उसे भी गोली मार दी, जो उसके पैर में जा लगी।

आनन-फानन में दोनों बहनों को अस्पताल ले जाया गया जहां दर्शिता की मौत हो गई । एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि यह एकतरफा प्यार का मामला है । आरोपी दीपक पहले भी युवती से छेड़खानी और अभद्रता का चुका है । तब पुलिस ने मामले में समझौता करा दिया था आज आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया ।

पुलिस ने मौके से 32 बोर के पिस्टल दो खाली बरामद किए हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *