Headlines

झाँसी- टिकट मिलते ही अनुराग शर्मा ने कहीं यह बड़ी बातें, रिपोर्ट-देवेंद्र, रोहित, सत्येंद्र

झाँसी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से झांसी ललितपुर संसदीय सीट के लिए प्रत्याशी बनाए गए अनुराग शर्मा ने आज मीडिया से बात करते हुए कई बातें कहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता मोदी सरकार को वापस लाने की होगी और वह चुनाव में किसी से मुकाबला नहीं मानते हैं।

बुंदेलखंड के लिए ना शर्मा ने कहा कि जो पैकेज मिला है उस पर तेजी से काम किया जा रहा है। हमारी प्राथमिकता होगी कि डिफेंस कॉरिडोर से जो रोजगार मिलेगा उससे यहां के बेरोजगार युवकों का पलायन रोका जा सके।

उन्होंने माना कि टिकट में देरी हुई लेकिन उन्होंने कहा कि पार्टी ने इसके लिए बहुत सोच समझ कर फैसला किया होगा शायद इसलिए देरी हो गई।

हालांकि उन्होंने कहा कि अभी उनके पास नामांकन के लिए काफी समय है इसलिए वह नहीं मानते कि टिकट में देरी हुई है। उन्होंने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे । एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनका किसी से मुकाबला नहीं है । भारतीय जनता पार्टी की लहर है और वह लोगों का दिल जीतने का पूरा प्रयास करेंगे।
आपको बता दें कि झांसी सीट के लिए कई दावेदार टिकट पाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन अंत में वाजी अनुराग शर्मा ने मार ली। उन्हें आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है ।

एक-दो दिन में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। टिकट मिलने के बाद अनुराग शर्मा के घर पर समर्थकों का जमावड़ा दिख रहा है । समर्थक खुशी से झूम उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *