झाँसी- गरौठा विधायक के पुत्र को लेकर हंगामा , भीड़ ने थाने का घेराव किया

झांसी। गुरसरांय थाना क्षेत्र में वाहन चैकिंग के दौरान एक युवक ने भाजपा के गरौठा विधायक का बेटा बताकर पुलिस से अभद्रता की। जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्यवाही की।

घटना की जानकारी के बाद हंगामा मच गया मौके पर पहुंची भीड़ में थाने का घेराव कर दिया

बताते चलें कि झांसी जिले के गुरसरांय थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों के साथ थाने की पुलिस आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वहां एक एक लग्जरी गाड़ी पहुंची। जिसे देख पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को रोका और उसकी चेकिंग कर रही थी। यह देख गाड़ी में सवार एक बर्दास्त नहीं कर सका।

आरोप है कि उसने गाड़ी से उतरकर पुलिस व अधिकारियों को धमकाना शुरु कर दिया। जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्यवाही की। बस फिर क्या यह देख वहां हंगामा हो गया। इस पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। जिस पर पुलिस अधीक्षक देहात समेत अन्य अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गया।

इसके बाद जानकारी कर मामले को शांत कराने का प्रयास शुरु कर दिया। दूरभाष पर जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक देहात ने बताया कि उक्त युवक गरौठा विधायक जवाहर का बेटा बता रहा था। जिसकी छानबीन की जा रही है। वहीं समाचार लिखे जाने तक भीड़ ने थाने का घेराव कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *