नई दिल्ली 5 मई। लोकसभा चुनाव की जंग में आरोपों के बीच आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर वन बताए जाने पर पलटवार किया है ।उन्होंने कहा कि मोदी जी आप का खेल खत्म हो गया है । अब आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं
राजीव गांधी को बीच मे लाकर आप बच नहीं पाएंगे । आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर राफेल मुद्दे को लेकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए इस बहाने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी पर तंज कसा था ।।उन्होंने कहा था कि मिस्टर क्लीन कर जीवनकाल भ्रष्टाचारी नंबर वन के रूप में समाप्त हुआ था।
इसके बाद राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मोदी जी लड़ाई खत्म हो गई है। आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं। मेरे पिताजी को लेकर आपने जो अपनी धारणा का प्रदर्शन किया है वह आपको अब नहीं बचाएगा । मेरे पिताजी को बीच में लाकर आप नहीं बच पाएंगे। आपके लिए मेरा ढेर सारा प्यार और बड़ी झप्पी
