नई दिल्ली 15 मई । पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने आज मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में जिस तरह से हिंसा हुई उसमें मुश्किल से बचकर निकल पाया।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कोलकाता में हिंसा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए ममता पर जबर्दस्त हल्ला बोला है।
रोड शो में कोलकाता की जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिला। रोड शो के दौरान तीन हमले हुए। बोतल के अंतर केरोसिन डालकर भी फेंकी गईं।
उन्होंने कहा कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति भाजपा ने नहीं तोड़ी। जब कॉलेज का गेट बंद था तो मूर्ति किसने तोड़ी। इसे टीएमसी के गुंडों ने तोड़ा है। टीएमसी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
शाह ने कहा कि हिंसा का कीचड़ जितना फैलेगा, कमल उतना खिलेगा। ममता सरकार के प्रचार पर रोक क्यों नहीं लगी।
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर दिल्ली में मौन जुलूस निकाला।
जबकि बीएमसी ने मंदसौर में हुई हिंसा के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है।
