Headlines

झाँसी-कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो की मौत, रिपोर्ट-रोहित,सत्येंद्र

झांसी । मोंठ थाना क्षेत्र में झांसी की ओर जा रही कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे उसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाही शुरु कर दी है।

झांसी जिले के बामौर ब्लॉक प्रमुख का भतीजा चन्दन यादव अपने साथी ऋषिकेश तोमर समेत दो अन्य लोगों के साथ रात्रि में कार से चिरगंाव एक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मोंठ थानान्तर्गत ग्राम भुजौंद के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। यह देख राहगीरों ने इसकी सूचना मोंठ थाना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने चन्दन यादव और ऋषिकेश तोमर को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य की हालत गम्भीर बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *