कोंच (जालौन)। नगर के मुहल्ला जयप्रकाश नगर निवासी राजकुमार अहिरवार की 32 वर्षीय पत्नि पुष्पा बीते रोज गुरूवार को रात्रि के समय ग्राम अण्डा निवासी रवि नाम के युवक के साथ घर से भाग गयी। वहीं उक्त घटना को लेकर पुष्पा के ससुरालीजनों ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र देते हुये कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
युवती के साथ छेड़खानी पिता ने की पुलिस शिकायत
कोंच (जालौन)। घर में घुसकर युवती के साथ छेड़खानी किये जाने को लेकर युवती के पिता ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज करायी।
कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र देते हुये ग्राम पचीपुरा कला निवासी एक
व्यक्ति ने बताया कि बीती 10 मई को शाम करीब 4 बजे घर पर उसकी 18 एवं 11 वर्षीय पुत्रियां व रिश्तेदारी में आये रिश्तेदारों के बच्चे ही अकेले मौजूद थे तभी गाँव के ही शशिकान्त पुत्र महेश कुशवाहा उसके घर के अन्दर घुस आया और उसकी बड़ी पुत्री को घसीट कर कमरे के अन्दर ले गया ।
वह पुत्री के साथ गलत नियत से छीना छपटी करने लगा तभी अन्य बच्चों द्वारा शोर मचाने पर वह गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया।
पीडि़त व्यक्ति ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
